Gupt Navratri Date 2022: इस साल गुप्त नवरात्रि 30 जून से लेकर 8 जुलाई तक होंगे। यह नवरात्रि गोपनीय साधनाओं के लिए खासकर मनाई जाती है। इसे अच्छे तरीके से करने वाले इंसान को बाधाओं को पार करने का वरदान मिलता है।

नवरात्रि कितनी बार मनाई जाती है?
साल में नवरात्र 4 बार मनाई जाती है जिसमे से आप सभी चैत्र और आश्विन मास में आने वाली नवरात्रि को जानते होंगे लेकिन माघ और आषाढ़ मास में आने वाली नवरात्रि को इतने लोग नही जानते ये दोनो गुप्त नवरात्रि गोपीनीय साधनाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
सामान्य नवरात्रों को सभी लोग करते है लेकिन गोपनीय नवरात्र सिर्फ तांत्रिक लोग ही करते है और आपकी पूजा और साधना जितनी गोपनीय होगी आपको लाभ उतना ज्यादा ही मिलेगा।
गुप्त नवरात्रि 2022 कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
आप 30 जून के दिन सुबह 5 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजकर 30 मिनट तक कलश स्थापना कर सकते है। आप अपने सच्चे मन से कभी भी कलश स्थापना कर सकते है मां कभी किसी का बुरा नही मानेगी।
यह भी पढ़े
- गंगा दशहरा 2022 कब है?, जानें इसका इतिहास, महत्व और पूजा विधि | ज्येष्ठ दशहरा शुक्ल दशमी 2022
- Shani Jayanti 2022 कब है? जानें इतिहास, पूजन विधि, आरती और शुभ मुहूर्त
- Maharana Pratap Jayanti 2022: जानें साल में 2 बार क्यों मनाई जाती है और 23 रोचक तथ्य